Farmer Bills 2020: पंजाब के किसानों के समर्थन में रैली करने पर ब्रिटिश सिख पर लगाया गया 10 हजार पाउंड का जुर्माना
पंजाब के किसानों के समर्थन में एक कार रैली आयोजित कर COVID19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय मूल के एक ब्रिटिश सिख पर 10,000 पाउंड का जुमार्ना लगाया गया है. कृषि बिलों का विरोध कर रहे भारत के किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दीपा सिंह पर कार, ट्रैक्टर, टेम्पो और मोटरबाइकों पर लगभग 4,000 लोगों द्वारा रैली निकाले जाने के लिए 4 अक्टूबर को जुमार्ना लगाया गया.