देश

Delhi Road Accident: दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच भिड़ंत, दुर्घटना में 3 की मौत; प्राथमिकी दर्ज

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार के टक्कर होने के बाद दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में परवीन सिंह नामक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों मृतकों की पहचान पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर के निवासी राजेश शर्मा, तरुण गुप्ता और चरणदीप सिंह के रूप में हुई है.

Delhi Road Accident: दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच भिड़ंत, दुर्घटना में 3 की मौत; प्राथमिकी दर्ज
हादसा/एक्सीडेंट/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley Collision) से कार के टक्कर होने के बाद दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में परवीन सिंह नामक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों मृतकों की पहचान पूर्वी दिल्ली (Delhi) के पांडव नगर के निवासी राजेश शर्मा, तरुण गुप्ता और चरणदीप सिंह के रूप में हुई है.

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी दीपक पुरोहित ने कहा, "कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन (Kirti Nagar Metro Station) के सामने दुर्घटना के बारे में पुलिस को देर रात 1.30 बजे फोन पर सूचना मिली, जिसके बाद टीम वहां पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया."

यह भी पढ़ें: कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस Mebiena Michael की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, घर जाते वक्त कार का हुआ एक्सीडेंट

मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और शवों को ऑटोप्सी के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. अधिकारी ने कहा, "दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है." इस महीने की शुरुआत में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर में एक कंटेनर ट्रक के पलट जाने से दो व्यक्तियों की कुचलकर मौत हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).