Anita Hassanandani Announces Pregnancy: 'नागिन' अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा, देखें ये Cute Video
टेलीविजन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह गर्भवती हैं. अभिनेत्री और उनके पति व्यवसायी रोहित रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके इस बात की जानकारी दी.
- Read in
- English
टेलीविजन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह गर्भवती हैं. अभिनेत्री और उनके पति व्यवसायी रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके इस बात की जानकारी दी.
अनिता हसनंदानी ने इस वीडियो क्लिप में अपनी लव स्टोरी, सगाई, और शादी तक का खुबसूरत लम्हा इस वीडियो क्लिप के द्वारा शेयर किया हैं. इस क्लिप में अनीता ने अपनी प्रेग्नसी की आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है वहीं रोहित अनीता के बेबी बंप को चुमते दिखाई दे रहे हैं. इस खुबसूरत वीडियो को शेयर कर अनीता ने कैप्शन में लिखा, "एक हार्ट के इमोजी से दुसरे हार्ट के इरहा मोजी को प्लस किया है और उसका जवाब उन्होंने तीन हार्ट शेप में दिया हैं." अनीता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हैं. यह भी पढ़े: Karanvir Bohra Birthday: करणवीर बोहरा ने जन्मदिन पर फैंस को दी Good News, एक बार फिर बनने जा रहे हैं पिता
अनीता हसनंदानी के इस क्यूट से पोस्ट पर उनके कई सारे फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए अभिनेता करणवीर सिंह बोहरा ने लिखा, "वाऊ वाऊ, बहुत-बहुत बधाई. यह बहुत अच्छा है." अनीता और रोहित गोवा में 18 अक्टूबर 2013 शादी के बंधनों में बंध गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

