Coronavirus Cases Update: कर्नाटक में कोरोना के मामले 7.35 लाख के पार, अब तक राज्य में 10 हजार से अधिक की हुई मौत
कर्नाटक में एक दिन में कोरोना वायरस के 9,265 मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 7,35,371 हो गई है. राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,13,987 है. कर्नाटक के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक दिन में 8,662 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 75 मरीजों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 10,198 हो गई है.