Bihar Assembly Elections 2020: प्रथम चरण के लिए 1066 प्रत्याशी मैदान में, 319 पर आपराधिक मामले दर्ज
बिहार में प्रथम चरण में 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 1,066 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें से 319 प्रत्याशी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. तीसरे चरण के लिए 78 विधानसभा क्षेत्र में 7 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भी नामांकनपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है.
पटना, 15 अक्टूबर: बिहार में प्रथम चरण में 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 1,066 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें से 319 प्रत्याशी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि विधानसभा (Assembly Election) के प्रथम चरण चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों के जांच और नाम वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 1,066 उम्मीदवार रह गए हैं.
इनमें से 319 ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले मतदान के लिए अबतक 340 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं.
तीसरे चरण के लिए 78 विधानसभा क्षेत्र में 7 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भी नामांकनपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है और अब तक 19 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन के पर्चे दाखिल किए हैं. उन्होंने बताया कि निर्वाचन से पहले निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए सभी तरह के उपाय किए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

