उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की हुई मौत, मामले की जांच जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने मंगलवार को आत्मदाह करने वाली अंजना तिवारी उर्फ आयशा की मौत हो गई है. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, वह 85 प्रतिशत से ज्यादा जल गई थी और आखिरकार बुधवार रात को वह जिंदगी की जंग हार गई. अंजना तिवारी का अपने पूर्व पति अखिलेश तिवारी से तलाक होने के बाद आसिफ नाम के युवक से अफेयर हो गया था.
लखनऊ, 15 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) के सामने मंगलवार को आत्मदाह करने वाली अंजना तिवारी (Anjana Tiwari) उर्फ आयशा की मौत हो गई है. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, वह 85 प्रतिशत से ज्यादा जल गई थी और आखिरकार बुधवार रात को वह जिंदगी की जंग हार गई. अंजना तिवारी का अपने पूर्व पति अखिलेश तिवारी से तलाक होने के बाद आसिफ नाम के युवक से अफेयर हो गया था. आसिफ से शादी करने के लिए उसने इस्लाम धर्म (Islam Dharm) अपनाया और अपना नाम बदल लिया.
उसने आरोप लगाया था कि आसिफ अपनी नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब गया है और उसका परिवार उसे परेशान कर रहा था. अंजना महाराजगंज की रहने वाली है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम उजागर करने से मना किया और कहा कि मामले की जांच चल रही है और अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह 'लव जिहाद' का मामला है या नहीं.
यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा के सामने महिला ने आत्मदाह की कोशिश की, अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती
अंजना को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे कांग्रेस नेता आलोक प्रसाद को गिरफ्तार किया है. आलोक की लोकेशन घटना के दिन और उस समय पर विधानसभा के आसपास पाई गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

