क्रिकेट

DC vs RR IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए। राजस्थान 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी.

DC vs RR IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से  हराया

दुबई: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium)  में खेले गए आईपीएल-13 (IPL) के मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 13 रनों से हरा दिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए,राजस्थान 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी.

राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने 41, रॉबिन उथप्पा ने 32 रन बनाए. दिल्ली (Delhi)  के लिए तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो विकेट लिए. यह भी पढ़े: DC vs RR IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिये दिया 162 रनों का लक्ष्य

धवन ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए. अय्यर ने 43 गेंदों पर 53 रन बनाए. धवन की पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे जबकि अय्यर ने तीन चौके और दो छक्के मारे. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).