Maharashtra Hindi Language Controversy: उद्धव और राज ठाकरे के साथ रैली निकालने का प्रकाश अंबेडकर ने किया समर्थन
महाराष्ट्र में प्राथमिक स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा बनाने का विरोध तेज हो गया है. उद्धव और राज ठाकरे, शरद पवार समेत विपक्षी नेताओं ने इस नीति की कड़ी आलोचना की है. ठाकरे बंधु हिंदी भाषा के विरोध में रैली करने वाले हैं. वहीं, वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने हिंदी भाषा के विरोध में ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने का समर्थन किया है.