देश

Shahdara Youth Murder Case: लव एंगल आया सामने, यश की मां बोलीं- लड़की से करता था प्यार, साजिश के तहत उसे मारा

शाहदरा के गीता कॉलोनी में 19 वर्षीय यश की हत्या के मामले में प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे रोडरेज से जोड़ा था. लेकिन यश की मां के बयान के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है. मां का दावा है कि यश का एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके चलते साजिश के तहत उसकी हत्या की गई.

Shahdara Youth Murder Case: लव एंगल आया सामने, यश की मां बोलीं- लड़की से करता था प्यार, साजिश के तहत उसे मारा

नई दिल्ली, 28 जून : शाहदरा के गीता कॉलोनी में 19 वर्षीय यश की हत्या के मामले में प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे रोडरेज से जोड़ा था. लेकिन यश की मां के बयान के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है. मां का दावा है कि यश का एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके चलते साजिश के तहत उसकी हत्या की गई.

19 वर्षीय यश की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया, जिनमें से एक नाबालिग है. कुछ रिपोर्ट्स में तीसरे संदिग्ध की भी बात सामने आई है. आरोप है कि तीनों ने यश का गीता कॉलोनी पुस्ता फ्लाईओवर पर पीछा किया, फिर उसकी पीठ पर चाकू से कई बार वार किया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रेम प्रसंग की पुष्टि को लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: दिल्ली के शाहदरा में 19 वर्षीय युवक की मामूली विवाद पर चाकू घोंपकर हत्या

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए मृतक की मां ने कहा, "मेरा इकलौता बेटा था. मुझे और मेरे बेटे को इंसाफ चाहिए. इसीलिए, इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. सीबीआई जांच से ही सारी बात सामने आएगी." मां ने कहा, " यश ने बताया था कि जिस लड़की से प्यार करता था, वह कई और लड़कों से बात करती थी. इस वजह से वह काफी परेशान था. हालांकि, मैंने उसे समझाया था. मेरा बेटा जिस लड़की से प्यार करता था, हम उसकी शादी कराने के लिए भी तैयार थे."

मृतक की मां ने कहा कि आरोपी और उसका परिवार यश के पिता की फैक्ट्री में काम कर चुके हैं. वहीं, दूसरी ओर स्थानीय विधायक ने मृतक की मां को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि केस इतना मजबूत बनाया जाएगा कि आरोपियों को कोर्ट से सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए. बावजूद इसके मृतक की मां सीबीआई जांच की मांग कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).