देश

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में एक निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सवारियां लेकर जालौन जा रही निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा आज टकराई. इस हादसे में बस में तीन की मौत हो गई. एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि एक डबल डेकर बस जो कि दिल्ली से उरई जा रही थी, आगे चल रहे मार्बल से भरे ट्रक से अचानक टकरा गई.

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में एक निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई 3 की मौत

फिरोजाबाद, 28 जून : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सवारियां लेकर जालौन जा रही निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा आज टकराई. इस हादसे में बस में तीन की मौत हो गई. एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि एक डबल डेकर बस जो कि दिल्ली से उरई जा रही थी, आगे चल रहे मार्बल से भरे ट्रक से अचानक टकरा गई. मौके पर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई. इस हादसे में दो लोग घायल है. जिन्हें सैफई के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. मृतकों में से एक की पहचान हो गई है. वह उरई का रहने वाला है. वहीं अन्य की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. बस को किनारे लगवा दिया गया है. जिससे यातायात व्यवस्था सुगमता से चलती रहे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को दिल्ली से सवारियों को लेकर जालौन जा रही एक निजी बस जब नगला खंगर क्षेत्र के समीप पहुंची. तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई. इसके चलते बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई. जिससे बस का आगे और बाएं तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हादसा हो गया. इस दौरान चीख पुकार मच गई. मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों को पहचान शुरू कर दी. यह भी पढ़ें : Shahdara Youth Murder Case: लव एंगल आया सामने, यश की मां बोलीं- लड़की से करता था प्यार, साजिश के तहत उसे मारा

घटनास्थल पर यूपीडा गश्ती दल, डायल 112, थाना नगला खंगर पुलिस और सेफ्टी टीम मौजूद रही. राहत कार्य के दौरान बाकी यात्रियों को दूसरी बसों में स्थानांतरित कर दिया गया. क्षतिग्रस्त बस को हटाया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया. हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 68 एलएचएस पर हुआ. घायलों को एसएसडी और एटलस एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).