Actor Uttar Kumar Sexual Assault Case: हरियाणा की कलाकार ने लगाए अभिनेता उत्तर कुमार पर यौन शोषण के आरोप, थाने में दी शिकायत
हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की एक कलाकार ने अभिनेता उत्तर कुमार पर यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. 24 जून को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में दी गई शिकायत में दावा किया गया कि उत्तर कुमार ने उन्हें फिल्म में रोल और शादी का झूठा वादा देकर फंसाया. 25 वर्षीय कलाकार नोएडा के सेक्टर-53 इलाके में रहती हैं.
गाजियाबाद, 28 जून : हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की एक कलाकार ने अभिनेता उत्तर कुमार पर यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. 24 जून को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में दी गई शिकायत में दावा किया गया कि उत्तर कुमार ने उन्हें फिल्म में रोल और शादी का झूठा वादा देकर फंसाया. 25 वर्षीय कलाकार नोएडा के सेक्टर-53 इलाके में रहती हैं. उन्होंने वकील के जरिए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि 2020 में अभिनेता ने उन्हें गाजियाबाद स्थित अपने ऑफिस और अमरोहा के फार्महाउस पर बुलाया, जहां उनका यौन शोषण किया गया. जब अभिनेत्री ने शादी के वादे को लेकर सवाल किए तो उत्तर कुमार ने दूरी बना ली और कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं.
शिकायत में लिखा गया, "2023 में फिल्म की सफलता पर पार्टी के बाद उत्तर कुमार ने बलात्कार किया. उत्तर कुमार ने ब्लैकमेल किया. शादी करने का भी वादा किया था और फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं देने का वादा किया था. बिना सहमति के यौन संबंध बनाने का लालच दिया गया था." पीड़िता की ओर से मामले को देख रहे वकील परमीत सिंह ने कहा, "ये एक गंभीर मामला है. महिला कलाकार ने साहस के साथ आगे आकर आवाज उठाई है. हम कानून के जरिए न्याय की मांग कर रहे हैं." उन्होंने पुलिस से जांच पूरी करने और आरोपी (उत्तर कुमार) को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. यह भी पढ़ें : नरसिंह राव के आर्थिक सुधारों ने भारत को आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया: कांग्रेस
शिकायत में महिला कलाकार ने लिखा, "घटनाओं से बहुत आहत हूं और मानसिक रूप से टूट चुकी हूं. मैंने डर और इंडस्ट्री में उत्तर कुमार के प्रभाव के कारण रिपोर्ट करने में देरी की." महिला कलाकार ने अपनी शिकायत में सुरक्षा की भी मांग की है. उन्होंने लिखा, "मेरी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया जाए, क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी और करियर का डर है." फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभिनेता उत्तर कुमार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

