इथेनॉल ब्लेंडिंग से बीते 11 वर्षों में किसानों की बढ़ी आय, सरकार ने किया 1.18 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान
सरकार इथेनॉल ब्लेंडिंग के जरिए एक तरफ देश के कच्चे तेल आयात को कम करके बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत कर रही है. दूसरी तरफ इससे किसानों को भी बड़ा फायदा हो रहा है. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत सरकार बीते 11 वर्षों में अब तक किसानों को 1,18,126 करोड़ रुपए से भी अधिक का भुगतान कर चुकी है.