ENG vs IND Test Series 2025: जो रूट के पास सुनहरा मौका, एक ही टेस्ट में द्रविड़ और कैलिस दोनों को पीछे छोड़ इतिहास रच सकते हैं
भारत और इंग्लैंड के बीच 2 जुलाई से एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा, जहां इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के पास टेस्ट इतिहास में नया मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका है. अगर रूट इस टेस्ट में 202 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में राहुल द्रविड़ (13,288) और जैक कैलिस (13,289) को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे.