News

Red Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में आज हो सकती है भारी बारिश, सभी स्कूल होंगे बंद, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है...

Red Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में आज हो सकती है भारी बारिश, सभी स्कूल होंगे बंद, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

देहरादून, 30 जून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कक्षा एक से बारहवीं तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 जून, 2025 को अवकाश घोषित किया गया है. सोमवार को एक दिन के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। पहाड़ों और नदी-नालों के किनारे विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. यह भी पढ़ें: Jharkhand Rains-Weather Forecast: आईएमडी ने रांची समेत 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, अगले 2-3 घंटों में भारी बारिश और आंधी का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. ज्यादातर क्षेत्रों में अगले तीन दिन भारी बारिश हो सकती है.

बीते शनिवार रात को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शुरू हुई मूसलाधार बारिश रविवार को भी जारी रही. दून के कई इलाकों में 150 मिमी के करीब वर्षा दर्ज की गई। बारिश की वजह से क्षेत्र में कई जगहों पर नुकसान हुआ है.

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. पहाड़ से मैदान तक बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम के राहत देने के आसार नहीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).