Coronavirus Cases Update in India: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 44,684 नए मामले दर्ज, एक दिन में 520 नई संक्रमितों की हुई मौत
भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44,684 नए मामले सामने आए हैं, इन आंकड़ों के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 87,73,479 हो गए. वहीं इसी अवधि में और 520 लोगों की मौत के साथ वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,29,188 हो गई है. कोविड से प्रभावित अन्य राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश हैं.