Coronavirus Cases Update: दिल्ली में दिवाली के दिन 7,340 कोरोना के मामले दर्ज, एक दिन में 96 संक्रमितों की हुई मौत
दिवाली के दिन दिल्ली में कोरोनावायरस के 7,340 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 4,82,170 हो गई. इसी दौरान दिल्ली में 96 मौतें हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुल मौतों का आंकड़ा 7,519 हो गया.
नई दिल्ली, 15 नवंबर: दिवाली के दिन दिल्ली (Delhi) में कोरोनावायरस के 7,340 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 4,82,170 हो गई. इसी दौरान दिल्ली में 96 मौतें हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुल मौतों का आंकड़ा 7,519 हो गया. दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक दिन में 49,645 नमूनों की जांच की गई. यहां पॉजिटिविटी रेट 14.78 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.56 फीसदी है.
यहां एक दिन में 7,117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. दिल्ली में सर्दी आते ही कोरोनावायरस के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है.
यह भी पढ़े: दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कहा- नई औद्योगिक नीति लागू होने से बंद नहीं होंगे पुराने उद्योग.
डॉक्टरों को मुताबिक, सर्द हवा ज्यादा भारी होती है. इसका मतलब ये है कि वायरस जमीन से ज्यादा नजदीक रहता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बना रहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

