UP: बांदा में पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों के मर्डर के आरोप में 3 चचेरे भाई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के चमरौदी क्षेत्र में एक पुलिस कांस्टेबल, उसकी मां और बहन की हत्या के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपी मृतक पुलिस कांस्टेबल के चचेरे भाई हैं. बांदा के एसपी एस.एस. मीणा ने कहा कि घटना शुक्रवार आधी रात के आसपास हुई और पीड़ितों पर कुल्हाड़ियों, लाठियों और डंडों से बेरहमी से हमला किया गया.