Coronavirus Cases Update: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 36,594 नए मामलों के साथ कुल आकड़ा 96 लाख के करीब, एक दिन में 540 संक्रमितों की हुई मौत
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 36,595 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 95,71,559 हो गई. इसी दौरान इस वायरस से 540 मौतें हुई, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 1,39,188 तक पहुंच गया. देश में 70 फीसदी मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से दर्ज हुए हैं.