करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ आईएमबीडी-2020 की सूची में संजना सांघी अव्वल नंबर पर
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस साल आई फिल्म 'दिल बेचारा' में काम कर चुकीं अभिनेत्री संजना संघी आईएमबीडी की सूची में टॉप पर अपनी जगह बनाई है. संजना को उन अभिनेत्रियों में शामिल किया गया है, जिन्होंने इस साल फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में बेहतर प्रदर्शन किया है.
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ इस साल आई फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) में काम कर चुकीं अभिनेत्री संजना सांघी (Sanjana Sanghi) आईएमबीडी की सूची में टॉप पर अपनी जगह बनाई है. संजना को उन अभिनेत्रियों में शामिल किया गया है, जिन्होंने इस साल फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में बेहतर प्रदर्शन किया है. यह सूची गुरुवार को जारी की गई. संजना के बाद सूची में 'मिर्जापुर 2' की ईशा तलवार, हर्षिता गौर, स्वस्तिका मुखर्जी और आहना कुमरा जैसी अभिनेत्रियां हैं.
'स्कैम 1992 : द हर्षद मेहरा स्टोरी' की श्रेया धनवंतरी इस लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं. उनके अलावा, लिस्ट में तृप्ति डिमरी, जयदीप अहलावत, निथ्या मेनन और निहारिका लायरा दत्त भी शामिल हैं. यह भी पढ़े: OM – The Battle Within: दिल बेचारा की हिरोइन संजना संघी अब आदित्य रॉय कपूर के साथ आएंगी नजर
View this post on Instagram
आईएमबीडी प्रो स्टार मीटर रैंकिंग्स से प्राप्त आंकड़ों के इस्तेमाल से यह सूची बनाई जाती है, जो वास्तव में मासिक तौर पर आईएमबीडी विजिटर्स के बीस करोड़ से अधिक पेज व्यूज पर आधारित होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

