Coronavirus Cases Update in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2.37 लाख, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पहुंची
बिहार में गुरुवार को कोरोना के 571 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,37,349 तक पहुंच गई है. राज्य में अब तक 2,30,503 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,26,530 नमूनों की जांच हुई है.
पटना, 4 दिसंबर : बिहार में गुरुवार को कोरोना (Coronavirus) के 571 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,37,349 तक पहुंच गई है. राज्य में अब तक 2,30,503 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 571 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,37,349 पहुंच गई है. पटना जिले में गुरुवार को 187 नए मामले सामने आए हैं.
पिछले 24 घंटों के दौरान 502 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में अब तक कुल 2,30,503 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 97़12 प्रतिशत दर्ज किया गया है. बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 5,564 सक्रिय मरीज हैं.
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,26,530 नमूनों की जांच हुई है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. राज्य में अब तक कुल 1,281 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

