Coronavirus Cases Update India: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 22,065 नए मामले दर्ज, एक दिन में 354 संक्रमितों की हुई मौत
भारत तेजी से कोरोना वायरस के एक करोड़ मामलों की ओर बढ़ रहा है और अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मामलों वाला देश बना हुआ है. जैसा कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, पिछले 24 घंटों में कोरोना के केवल 22,065 नए मामले दर्ज किए गए, और 354 मौते हुईं.