देश

युवती को म्यूजिक ग्रुप में काम देने का किया वादा, फिर 4 लोगों ने किया गंदा काम, 1 का हुआ ये अंजाम

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रयागराज (Prayagraj) जिले के कटका क्षेत्र में एक युवती के साथ 4 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

युवती को म्यूजिक ग्रुप में काम देने का किया वादा, फिर 4 लोगों ने किया गंदा काम, 1 का हुआ ये अंजाम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

प्रयागराज (उप्र), 15 दिसंबर : उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रयागराज (Prayagraj) जिले के कटका क्षेत्र में एक युवती के साथ 4 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. युवती प्रयागराज में एक ऑर्केस्ट्रा (Orchestra) में काम करती है और आरोपियों ने उसे एक म्यूजिक ग्रुप (Music group) में नौकरी देने का वादा किया था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और 4 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

युवती के मुताबिक, कौशाम्बी (Kaushambi) में रहने वाला जितेंद्र नाम का शख्स उसे रविवार की रात को कटका के एक होटल में ले गया. वहां उसने अपने 3 अन्य साथियों को भी बुला लिया. इसके बाद चारों मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म करने लगे. यह भी पढ़ें :उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में 2 व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि युवती की शिकायत पर उन्होंने छापे मारे और एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा, "पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और हम शेष आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).