देश

India vs Australia 1st Test 2020: फिट होने पर भारत के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण कर सकते हैं ग्रीन

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन अगर फिट घोषित कर दिए जाते हैं, तो वह भारत के खिलाफ शुरू होने जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पदार्पण कर सकते हैं

India vs Australia 1st Test 2020: फिट होने पर भारत के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण कर सकते हैं ग्रीन
जस्टिन लैंगर (Photo Credits: Getty Images)

एडिलेड, 15 दिसंबर: आस्ट्रेलिया (Australia) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने मंगलवार को कहा कि ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameroon Green) अगर फिट घोषित कर दिए जाते हैं, तो वह भारत के खिलाफ शुरू होने जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पदार्पण कर सकते हैं. ग्रीन को भारत के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के दौरान सिर में चोट लगी थी और कनकशन के कारण वह मैच से बाहर हो गए थे. एडिलेड (Adelaide) में खेले जाने वाले डे नाइट टेस्ट से पहले अगर वह मेडिकल टेस्ट पास कर लेते हैं तो फिर प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं. लैंगर ने कहा कि वह बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं.

लैंगर ने कहा, "अगर वह फिटनेस पास कर लेते हैं तो वह खेलेंगे. हम कनकशन और कनकशन प्रोटोकॉल को देख रहे हैं. यह एक बहुत ही असामान्य घटना थी जो उसके साथ घटित हुई. यदि कैमरन प्रोटोकॉल से गुजरते हैं और वह अच्छा महसूस करते हैं तो वह खेलेंगे."

यह भी पढ़े: Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा- भारत के खिलाफ डेविड वॉर्नर और जो बर्न्‍स करेंगे पारी की शुरुआत.

उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें पिछली रात देखा है. उनके चेहरे पर मुस्कान थी. उनको सुबह (मंगलवार) एक और टेस्ट किया गया था ताकि उनको लेकर हमें अच्छी खबर मिल पाए. वह बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं और आप अपना टैलेंट एक रात में नहीं गंवा देते. वह लगातार इसकी कोशिश में लगे हुए हैं. आज हम उनके खेल पर नजर रखेंगे और देखेंगे कि वह किस तरह से खेल रहे हैं. एक दो दिन में इस बात पर फैसला हो जाएगा कि पारी की शुरूआत किसे करना है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).