दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के 9 राज्यों में 196 बेटर लाइफ फॉर्मिग सेंटर का किया शुभारंभ, लोगों को मिलेगा रोजगार
देश के नौ राज्यों में 196 बेटर लाइफ फार्मिग सेंटर खोले गए हैं, जिनसे किसानों को खेतों से फसल बेचने की सुविधा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण आबादी को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इन सेंटरों का शुभारंभ किया.