UP Panchayat Elections 2021: बीजेपी ने पिछड़ों को दी तरजीह, मुस्लिमों पर भी लगाया दांव
उत्तर प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने 20 जिलों के लिए 819 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने वोटों का गणित साधने के लिए पिछड़ो को तरजीह दी है. इसके अलावा, मुस्लिमों पर भी दांव लगाया है और सबका साथ, सबका विश्वास फॉर्मूले पर अमल करने की कोशिश की है.