विदेश

Corona Update: दुनियाभर में कोरोना महामारी की संख्या 13.16 करोड़

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.16 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 28.5 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.

Corona Update: दुनियाभर में कोरोना महामारी की संख्या 13.16 करोड़
COVID-19 Vaccination|(Photo Credits: PTI)

वॉशिंगटन, 6 अप्रैल : दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.16 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 28.5 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 131,696,594 और 2,859,357 है. सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 30,777,338 मामलों और 555,403 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं, 13,013,601 मामलों और 332,752 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है.

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश भारत (12,589,067), फ्रांस (4,893,971), रूस (4,538,101), ब्रिटेन (4,376,629), इटली (3,678,944), तुर्की (3,529,601), स्पेन (3,311,325), जर्मनी (2,903,036), कोलंबिया (2,456,409), पोलैंड (2,448,463), अर्जेटीना (2,407,159) और मेक्सिको (2,250,458) हैं. यह भी पढ़े : Corona Update: संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सरकार Night Curfew लगाने पर कर रही विचार

कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 204,147 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है. इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश भारत (165,101), ब्रिटेन (127,106), इटली (111,326), रूस (99,049), फ्रांस (97,005), जर्मनी (77,070), स्पेन (75,783), कोलंबिया (64,293), ईरान (63,332), अर्जेंटीना (56,471), पोलैंड (55,005), पेरू (53,138) और दक्षिण अफ्रीका (52,995) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).