Uttar Pradesh: दलित लड़की संग यौन दुराचार करने के आरोप में नाबालिग पर मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कलान पुलिस क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले एक गांव में महज चार साल की एक दलित लड़की संग कथित तौर पर यौन दुराचार करने के आरोप में 17 साल के एक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
शाहजहांपुर, 6 अप्रैल : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर में कलान पुलिस (Kalan Police) क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले एक गांव में महज चार साल की एक दलित लड़की संग कथित तौर पर यौन दुराचार करने के आरोप में 17 साल के एक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई, जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे. बच्ची का पिता खेत में मजदूर है. आरोपी इसी इलाके का निवासी है. शिकायत दर्ज होने के बाद उसे पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया. वह अपने स्कूल से भी पहले निकाला जा चुका है.
इस मामले के जांच अधिकारी जलालाबाद के सर्किल ऑफिसर (Circle Officer) मासा सिंह ने कहा, "मैं गांव गया था. वहां से सबूत जुटाए हैं. बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे कैंडी के लिए 10 रुपये देने का लालच दिखाया. इसके बाद उसने बच्ची को गलत ढंग से छूना शुरू किया और जब बच्ची ने रोना शुरू किया, तब आसपास खेल रहे दूसरे बच्चों की इस ओर नजर पड़ी." यह भी पढ़ें : Bihar: बिहार में होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में तेजी से कार्रवाई होगी: नीतीश
उन्होंने आगे कहा, "पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की. अब हम आगे की कार्रवाई करने के लिए आरोपी के उम्र की पुष्टि कर रहे हैं. बच्ची को मेडिकल जांच कराने के निए भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत अभी स्थिर है."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

