Mathura: योग करते समय छत से गिरा कोलंबियाई नागरिक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
कोलंबियाई दूतावास और उनके परिवार के सदस्यों से अनुमति मिलने के बाद, उसी आश्रम की निवासी मारिया कृष्णा ने हिंदू परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया. पुलिस के मुताबिक, मारिया की मुलाकात उमर से पांच महीने पहले गोवर्धन में परिक्रमा के दौरान हुई थी. तब से, वह भजन कुटी में रहने के लिए चले गए. हालांकि, उमर पिछले कई सालों से जिले में रह रहे थे.