क्रिकेट

ICC WTC Final 2021: फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय गेंदबाजों के मुरीद हुए Neil Wagner, कहा- दुनिया में किसी भी जगह प्रदर्शन करने में सक्षम है ये

भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में छह तेज गेंदबाजों को लिया है इसके अलावा अन्य तीन तेज गेंदबाज स्टैंडबाई के तौर पर इंग्लैंड जाएंगे. जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाजों के अलावा भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनर भी हैं.

ICC WTC Final 2021: फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय गेंदबाजों के मुरीद हुए Neil Wagner, कहा- दुनिया में किसी भी जगह प्रदर्शन करने में सक्षम है ये
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Getty Images)

साउथम्पटन, 18 मई: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर का कहना है कि भारतीय तेज गेंदबाज दुनिया में किसी भी जगह उम्दा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं. भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में छह तेज गेंदबाजों को लिया है इसके अलावा अन्य तीन तेज गेंदबाज स्टैंडबाई के तौर पर इंग्लैंड जाएंगे. जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाजों के अलावा भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनर भी हैं.

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के पास ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, काइल जैमिसन और वेगनर जैसे तेज गेंदबाज हैं जबकि मिशेल सेंटनर जैसा स्पिनर है. वेगनर ने कहा, "दोनों टीमों में कई अच्छे गेंदबाज हैं. भारत के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो दुनिया में कहीं भी उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं. वे किसी भी वातावरण में गेंद को स्विंग करवा सकते हैं."

यह भी पढ़ें- India Tour of England 2021: मैच से पहले सख्त पाबंदी, 24 दिनों के लिए क्वारंटीन रहेंगे भारतीय खिलाड़ी

वेगनर ने कहा कि दोनों टीमों के लिए इंग्लैंड के वातावरण में ढलना चुनौती होगी जहां हर सीजन के बाद वातावरण और मौसम बदल जाता है. उन्होंने कहा, "जब सूरज निकलता है तो पिच सपाट हो जाती है. वातावरण पूरे दिन बदलता है. पहले पिच सपाट रहती है और जल्दी से गेंद स्विंग नहीं करती है."

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2021 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).