COVID Updates: अमेरिका और ब्राजील के बाद 3 लाख मौतों को पार करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बना
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,02,544 लोगों को डिचार्ज किया गया है, जिनमें से अब तक 2,37,28,011 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 19,60,51,962 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 9,42,722 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है.