UP में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 3 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
उत्तर प्रदेश में 12 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. शमशाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शमशाबाद थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 12 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. शमशाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार (Pradeep Kumar) ने बताया कि शमशाबाद थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5,6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी क्योंकि उसके माता पिता एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: हाथरस में दो फौजियों ने नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक ने लड़की को बहकाया और उसे गांव के बाहरी इलाके में एक सुनसान इमारत में ले गया, जहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। तीनों ने अपराध किया और भाग गए। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

