योगी सरकार ने देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 जिला पुलिस प्रमुखों सहित 9 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक और प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिला पुलिस प्रमुखों सहित नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एसएसपी मेरठ, अजय साहनी को उसी क्षमता में जौनपुर स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि एसपी, जौनपुर, राज करण नैयर को उसी पद पर डीजीपी मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है.