Tripura: त्रिपुरा में 4 किशोरियों से गैंगरेप, 8 युवक गिरफ्तार
आठ आरोपियों के घटनास्थल से जाने के बाद पीड़ित किशोरियों ने घर लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा किराए पर लिया और घर पहुंचकर घरवालों को आपबीती सुनाई. पीड़िताओं के परिवारों द्वारा रविवार को मामला दर्ज करने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की गई और सभी आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ लिया गया.
अगरतला: पश्चिमी त्रिपुरा (West Tripura) में चार किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) के आरोप में आठ युवकों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है. पुलिस (Police) ने बताया कि इन युवकों की गिरफ्तारी मामला दर्ज होने के छह घंटे के भीतर की गई. पुलिस के मुताबिक, चारों लड़कियों को जानने वाले आरोपियों ने शनिवार शाम को उन्हें जॉय राइड (मौज मस्ती भरी सैर) पर बुलाया था. लड़कियों को रानीबाजार इलाके में रबर के एक बागान में ले जाया गया और वहां कथित तौर पर उनके साथ दुष्कर्म किया गया. Tripura Woman Kills Husband: त्रिपुरा में पति की हत्या कर पत्नी लाश को बेडरूम में किया दफन, फिर गई पुलिस स्टेशन..
आठ आरोपियों के घटनास्थल से जाने के बाद पीड़ित किशोरियों ने घर लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा किराए पर लिया और घर पहुंचकर घरवालों को आपबीती सुनाई. पीड़िताओं के परिवारों द्वारा रविवार को मामला दर्ज करने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की गई और सभी आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ लिया गया. सोमवार को उनकी स्थानीय अदालत में पेशी हुई. अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

