LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 38th Match Ekana Stadium Pitch Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 38वां मुकाबला 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 1 में जीत और 5 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से 26 अप्रैल को होगा. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार झेली है. वहीं, अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 मुकाबला जीता है और 5 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (LSG vs KKR Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और एडेन मार्कराम टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहसिन खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रोवमैन पॉवेल टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण टीम को मजबूती देंगे.

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Ekana Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इकाना स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स का दबदबा बढ़ जाता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 173 रन माना जाता है.

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. 26 अप्रैल को लखनऊ में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने पिछले 10 मैचों में 459 रन बनाए हैं. वहीं ऋषभ पंत ने 288 रन बनाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने 259 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 13 विकेट झटके हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 9 विकेट अपने नाम किए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs KKR 38th T20 Match Playing Prediction)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.