Petrol And Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, देश भर में पेट्रोल शतक के निशान के करीब
देश भर में ईंधन की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी की परेशानी और बढ़ गई है. आम लोग पहले से ही घटती आय के बीच बढ़ती खाद्य कीमतों से जूझ रहे हैं. इस वृद्धि के साथ, पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में शतक के निशान को हिट करने के बहुत करीब पहुंच गई हैं.