विलय के 75 साल बाद, Jammu-Kashmir की सड़कों का नाम बदलकर राष्ट्रीय नायकों के नाम पर रखा जाएगा
जम्मू-कश्मीर के भारत में शामिल होने के 75 साल बाद, केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी कुछ सड़कों, पुलों, कॉलेजों, खेल के मैदानों, अस्पतालों और कई अन्य विकास योजनाओं का नाम उन लोगों के नाम पर रख रहे हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.