Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे को आत्मसमर्पण के लिए दिया 48 घंटे का समय
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कांग्रेस विधायक के बेटे, जो दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी है, को अगले 48 घंटों के भीतर इंदौर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है, अन्यथा उसके खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई की जाएगी.