देश

Punjab Election 2022: बीजेपी ने की कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ, बताया देशभक्त, चुनाव में गठबंधन को तैयार

पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के बनने वाले नए राजनीतिक दल के साथ भाजपा गठबंधन करने को तैयार है लेकिन इसे लेकर ठोस बातचीत अमरिंदर सिंह द्वारा नए राजनीतिक दल के गठन के बाद ही होगी.

Punjab Election 2022: बीजेपी ने की कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ, बताया देशभक्त, चुनाव में गठबंधन को तैयार
कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के बनने वाले नए राजनीतिक दल के साथ भाजपा गठबंधन करने को तैयार है लेकिन इसे लेकर ठोस बातचीत अमरिंदर सिंह द्वारा नए राजनीतिक दल के गठन के बाद ही होगी.अमरिंदर सिंह द्वारा नए राजनीतिक दल बनाने के ऐलान और भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना पर आईएएनएस द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि अमरिंदर सिंह एक राष्ट्रवादी नेता हैं और भाजपा के दरवाजे सभी राष्ट्रवादी दलों और व्यक्तियों के लिए खुले हैं. यह भी पढ़े: Punjab: कैप्टन अमरिंदर सिंह का ऐलान, लोगों की सेवा के लिए जल्द ही करूंगा राजनीतिक पार्टी की घोषणा

आपको बता दें कि मंगलवार को अमरिंदर सिंह के हवाले से उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने सिलसिलेवार कई ट्वीट करके कहा था , पंजाब के भविष्य के लिए लड़ाई जारी है. जल्द ही पंजाब और उसके लोगों के हितों की सेवा के लिए अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा करूंगा, जिसमें हमारे किसान भी शामिल हैं.

वे एक साल से अधिक समय से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. रवीन ठुकराल ने एक अन्य ट्वीट में भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना जताते हुए लिखा था, अगर किसानों के प्रदर्शन का समाधान उनके हित में किया जाता है तो 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ सीटों पर तालमेल होने की उम्मीद है.

अमरिंदर सिंह के इस बयान पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए पंजाब भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार तो किसानों के हित में ही काम कर रही है. हम किसानों के भले के लिए कोई भी सम्मानजनक मांग मानने को तैयार हैं और इसलिए तो सरकार ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं से बातचीत भी की थी.

लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि इन कृषि विधेयकों को संसद द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही पारित किया गया है. आईएएनएस से बातचीत के दौरान दुष्यंत गौतम ने यह भी कहा कि जब अमरिंदर सिंह अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना लेंगे तब हमारे वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत में इन तमाम मुद्दों पर उनसे चर्चा की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).