Snapchat: स्नैपचैट के भारत में मासिक यूजर्स की संख्या 10 करोड़ तक पहुंची
स्नैप सह-संस्थापक और सीईओ इवान स्पीगल ने एक बयान में कहा, "भारतीय समुदाय के लिए स्नैपचैट के अनुभव को स्थानीय बनाने के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया है. हमने सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक कंटेंट को जोड़ा है, साथ ही, अत्यधिक सक्रिय और रचनात्मक स्थानीय निर्माता समुदायों को जोड़ा है, और स्थानीय उत्पादों और भाषा समर्थन में निवेश किया है. "