ऑनलाइन बाल यौन शोषण पर सीबीआई की कार्रवाई में 7 गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित ऑनलाइन बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों की चल रही जांच के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने कहा कि आरोपियों को दिल्ली, ढेंकनाल (ओडिशा), नोएडा (उत्तर प्रदेश), झांसी (उत्तर प्रदेश) और तिरुपति (आंध्र प्रदेश) सहित विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया था.