देश

शराब के नशे में धुत दंपत्ति ने की राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश, पकड़े गए

एक दंपति ने कथित तौर पर राष्ट्रपति भवन (Prमें घुसने की कोशिश की. पति-पत्नी, दोनों को पकड़ लिया गया. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है, जब शराब के नशे में धुत दंपति ने एक प्रवेशद्वार से राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश की.

शराब के नशे में धुत दंपत्ति ने की राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश, पकड़े गए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

एक दंपति ने कथित तौर पर राष्ट्रपति भवन (President House) में घुसने की कोशिश की. पति-पत्नी, दोनों को पकड़ लिया गया. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है, जब शराब के नशे में धुत दंपति ने एक प्रवेश द्वार से राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश की. राष्ट्रपति भवन शहर के मध्य भाग में स्थित है और एक उच्च सुरक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यह सुरक्षा बलों द्वारा अत्यधिक संरक्षित है. यह भी पढ़ें: COVID Update: देश में कोरोना वायरस के 10,197 नए मामले सामने आए, 301 लोगों की मौत

जब पति-पत्नी अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया और दिल्ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली. यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: कोरोना की सभी पाबंदियां हटी, CM शिवराज ने किया ऐलान- पूर्ण क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल और मॉल्स

सूत्रों ने बताया कि इस जोड़े से कई सुरक्षा एजेंसियों ने गहन पूछताछ की, ताकि अगर कोई साजिश हो, तो पता चल सके. सूत्र ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2021 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).