देश

Amrit Udyan Timings, Entry And Online Booking Details For Visitors: 16 अगस्त से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग, एंट्री और ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्रक्रिया

आगंतुकों की सुविधा के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में मुफ्त शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी. यह सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार (First Aid), रेन शेल्टर और शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी.

Amrit Udyan Timings, Entry And Online Booking Details For Visitors: 16 अगस्त से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग, एंट्री और ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्रक्रिया

Amrit Udyan Timings, Entry And Online Booking Details For Visitors: राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान (Amrit Udyan) 16 अगस्त से एक बार फिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस बार लोग 16 अगस्त से 15 सितंबर तक उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे. इस दौरान आगंतुकों को राष्ट्रपति भवन के खूबसूरत उद्यानों और विभिन्न आकर्षणों को देखने का अवसर मिलेगा.

क्या रहेगी टाइमिंग?

अमृत उद्यान प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा. हालांकि, आखिरी प्रवेश शाम 5:00 बजे तक ही मिलेगा. हर सोमवार को उद्यान साप्ताहिक रखरखाव (Maintenance) के कारण बंद रहेगा.

इन खास दिनों पर मिलेगी विशेष एंट्री

राष्ट्रपति सचिवालय ने कुछ विशेष वर्गों के लिए अलग-अलग दिन भी निर्धारित किए हैं.

29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों (Sportspersons) के लिए विशेष प्रवेश.

5 सितंबर: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों (Teachers) के लिए विशेष प्रवेश.

क्या-क्या देख सकेंगे पर्यटक?

अमृत उद्यान के निर्धारित भ्रमण मार्ग में कई प्रमुख आकर्षण शामिल हैं.

बाल वाटिका (Bal Vatika)

प्लूमेरिया गार्डन (Plumeria Garden)

बरगद उपवन (Banyan Grove)

बोनसाई गार्डन (Bonsai Garden)

बैबलिंग ब्रूक्स (Babbling Brooks)

सेंट्रल लॉन (Central Lawn)

लॉन्ग गार्डन (Long Garden)

सर्कुलर गार्डन (Circular Garden)

कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग?

अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा. हालांकि, सभी आगंतुकों को पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करना अनिवार्य होगा. बिना ऑनलाइन बुकिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा और ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

किसी भी दिन के लिए ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग उससे एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे तक ही की जा सकेगी.

एंट्री और एग्जिट कहां से होगा?

सभी आगंतुकों की एंट्री और एग्जिट केवल गेट नंबर 35 (नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास) से होगी.

क्या सामान ले जा सकते हैं?

उद्यान के अंदर आगंतुक निम्नलिखित सामान ले जा सकते हैं.

मोबाइल फोन

इलेक्ट्रॉनिक चाबी

पर्स और हैंडबैग

पीने का पानी

बच्चों की दूध की बोतल

छाता

शटल बस और अन्य सुविधाएं

आगंतुकों की सुविधा के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में मुफ्त शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी. यह सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार (First Aid), रेन शेल्टर और शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2026 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).