अथिया शेट्टी, के एल राहुल ने रेड कार्पेट पर उतरकर जीता फैंस का दिल
नवंबर में अभिनेत्री अथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने एक प्यार भरे पोस्ट के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था. एक महीने बाद, इन लवबर्डस ने आगामी फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग के दौरान अपनी पहली रेड कार्पेट उपस्थिति दर्ज कराई. स्क्रीनिंग के लिए जाने से पहले, अथिया और राहुल ने फोटोज क्लिक कराई.