Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को थाना सुरीर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है. यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो के परखच्चे उड़ गये.
मथुरा, 3 दिसम्बर : उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को थाना सुरीर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है. यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के पीआरओ ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को थाना सुरीर क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी के बेकाबू होकर पुलिया से टकराने से हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में मध्य प्रदेश पुलिस के जवान भी शामिल है.
यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 पर यह हादसा हुआ, जिसमें गाड़ी टूटकर दो हिस्सों में बंट गई. गाड़ी में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के भूडेरा थाने की पुलिस टीम सवार थी. टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश को जा रही थी. घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के बाद एक्सप्रेस वे की एक लाइन बंद हो गई. हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में महिला की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
स्थानीय लोगों के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था. थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी. युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल आरोपित युवक की बहन उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे. चालक जगदीश बोलेरो को चला रहे थे. यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

