UP Assembly Election 2022: नफरत फैलाने के आरोप में सपा प्रत्याशी पर मामला दर्ज
मेरठ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आदिल चौधरी का एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद उन पर आईपीसी की धारा 505 (शत्रुता, घृणा को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए देखा जा सकता है कि यदि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार एसपी बनती है, तो वह 'बदला' लेंगे.