Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रातें ठंडी, दिन गर्म रहेंगे- मौसम विभाग
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान गिरा हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 72 घंटों के दौरान शुष्क मौसम होने की संभावना जताई है.
श्रीनगर, 28 जनवरी : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान गिरा हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 72 घंटों के दौरान शुष्क मौसम होने की संभावना जताई है. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है और रात में आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है."
जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुई कड़ाके की सर्दी का 40 दिनों का लंबा दौर 'चिल्लई कलां' 31 जनवरी को खत्म हो रहा है. सामान्य तौर पर, चिल्लई कलां की समाप्ति के बाद कश्मीर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में सुधार होने लगता है. न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 3.6, पहलगाम में माइनस 11.8 और गुलमर्ग में माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री योगी का सपा पर हमला, बोले वो जिन्ना के उपासक
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में तापमान शून्य से 28.2 नीचे दर्ज किया गया. लेह में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 17.2 और कारगिल में माइनस 21.4 दर्ज किया गया. जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4.7, कटरा में 4.5, बटोटे में 0.5, बनिहाल में 2.8 और भद्रवाह में माइनस 2.6 दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

