देश

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 62 साल के हुए, कार्यालय में 6 महीने पूरे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का आज जन्मदिन हैं. वह आज 62 साल के हो गए हैं. शुक्रवार को उन्होंने अपने कार्यकाल के 6 महीने पूरे कर लिए हैं. अपने दिन की शुरूआत उनहोंने 'गौ पूजा' (गाय की पूजा) से की.

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 62 साल के हुए, कार्यालय में 6 महीने पूरे
सीएम बसवराज बोम्मई (Photo Credits: Facebook)

बेंगलुरू, 28 जनवरी : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का आज जन्मदिन हैं. वह आज 62 साल के हो गए हैं. शुक्रवार को उन्होंने अपने कार्यकाल के 6 महीने पूरे कर लिए हैं. अपने दिन की शुरूआत उनहोंने 'गौ पूजा' (गाय की पूजा) से की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी.

पत्रकारों से मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, "मैं अपना जन्मदिन नहीं मना रहा हूं. पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोग मुझे बधाई दे रहे हैं. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मुझे बधाई दी है. नरेंद्र मोदी जी ने ट्वीट किया है और अमित शाह जी ने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया. आप सभी के आशीर्वाद से मुझे राज्य के विकास की दिशा में काम करने में मदद मिलेगी." यह भी पढ़ें : Uttarakhand: भाजपा ने उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिहरी से बनाया उम्मीदवार

सीएम बोम्मई ने कहा कि उनका समर्थन किसानों, गरीबों, पिछड़ों और महिलाओं के विकास के कार्यक्रमों को प्रेरित करेगा. सरकार के छह माह पूरे होने पर राज्य की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा. यह कोरोना प्रबंधन, बाढ़ प्रबंधन और नीतियों और किसानों, ओबीसी और एससी-एसटी वर्गों के विकास की दिशा में उठाए गए कदमों पर सरकार की उपलब्धियों को समाहित करेगा.

उन्होंने कहा, "जल्द ही मैं राज्य का बजट पेश करूंगा जो कि पांच साल की अवधि का आखिरी बजट होगा. एक तरफ राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और दूसरी तरफ सभी को न्याय देने के सभी आयामों को राज्य की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए रखा जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).