Budget 2022: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेगा केंद्रीय बजट
पीएम मोदी ने कहा, "भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फॉमिर्ंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा. इससे मां गंगा की सफाई का जो अभियान है उसमे मां गंगा को केमिकल मुक्त करने में भी बहुत बड़ी मदद मिलेगी."