Russia-Ukraine War: विस्फोटकों की आवाज से गूंज उठा कीव, राजधानी को रूसी कब्जे से बचाने के लिए संघर्ष कर रही यूक्रेनी सेना
अमेरिकी खुफिया एजेंसी का मानना है कि एक बार कीव को घेर लेने के बाद, रूसी विशेष बलों की एक हवाई अड्डे में जाने और उसे जब्त करने की योजना है. इनमें संभवत: सिकोरस्की या बॉरिस्पिल शामिल हो सकते हैं, जिसका उपयोग 10,000 पैराट्रूपर्स की एक बहुत बड़ी सेना के उड़ान भरने के लिए किया जाएगा, जो राजधानी पर हमला करेंगे.