Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से बातचीत करने का आह्वान किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संघर्ष को रोकने के लिए बातचीत करने का आह्वान किया है. इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को जेलेंस्की के हवाले से कहा, 'पूरे यूक्रेन में लड़ाई चल रही है.
कीव, 26 फरवरी : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संघर्ष को रोकने के लिए बातचीत करने का आह्वान किया है. इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को जेलेंस्की के हवाले से कहा, 'पूरे यूक्रेन में लड़ाई चल रही है. आइए बातचीत की मेज पर बैठें.'
रूस की आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, पुतिन ने कहा कि मास्को यूक्रेन के साथ उच्च स्तर पर बातचीत के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़े : Russia-Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र में भारत और चीन ने की यूक्रेन पर आक्रमण की निंदा, विरोध प्रस्ताव से बनाई दूरी, रूस ने किया वीटो का इस्तेमाल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति ने डोनबास में 'एक विशेष सैन्य अभियान' को मंजूरी दी. जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि सैन्य अभियान में कम से कम 137 यूक्रेनियन मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

